Breaking

revanchal times new

कथक नृत्य को लेकर बढ़ा रुझान, एक और क्लास शुरू , कथक नृत्य एवं चित्रकला कार्यशाला में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे प्रतिभागी रज़ा फाउंडेशन द्वारा रज़ा कला वीथिका में 1 मई से शुरू की गई थी कार्यशाला



रेवांचल टाईम्स - मंडला रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि स्थानीय जिला न्यायालय के सामने स्थित रज़ा कला वीथिका में रज़ा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा कथक नृत्य एवं चित्रकला कार्यशाला की शुरुआत 1 मई से की गई थी। यह कार्यशाला 30 जुलाई तक चलेगी। सुबह 8:30 से सुबह 10:30 बजे तक कथक नृत्य की कार्यशाला चल रही है तो शाम को 4:30 से शाम 6:30 बजे तक चित्रकारी के गुर सिखाए जा रहे है। प्रशिक्षित नृत्यंगना रानू चंद्रौल कथक और प्रसिद्ध स्थानीय चित्रकार अशोक सोनवानी चित्रकला कार्यशाला में ट्रेनिंग दे रहे है। इसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। बड़ी संख्या में कथक और चित्रकला की ट्रेनिंग बच्चे ले रहे है।


कथक नृत्य सीखने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में नए प्रतिभागी जिन्होंने शुरू से क्लास ज्वाइन नहीं की है उन्हें कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए 2 जून से कथक नृत्य की एक और क्लास, रज़ा कला वीथिका में शुरू की गई है। यह क्लास शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस क्लास की ट्रैनर मंशा प्रधान रहेंगी जो बच्चों को कथक नृत्य की ट्रेनिंग देंगी। इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए दीपमानी खैरवार से कार्यशाला के समय रज़ा कला वीथिका में और अन्य समय उनके मोबाइल नंबर 8518856384 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new