दैनिक रेवांचल टाइम्स - मण्डला-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन हुआ नगरपालिका टाउन हॉल में जिसमें सभी लाडली बेटियों (लक्ष्मी) एवं उनकी माताएं सम्मलित हुई! आज के कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे हुआ जिसमें मंडला में 20 से 30 छोटी बेटियों को लाडली लक्ष्मी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया बेटियों एवं माताओं से संवाद भी हुआ संपत्तियां जी ने कुछ बेटियों से पूछा बड़ी होकर क्या बनोगे तो राधिका सोनी ने कहा कि मैं बड़े होकर कलेक्टर बनूँगी। माताओं ने गीत भी पेश किए कन्याओं के लिए एवं योजना से जो आगे चलकर लाभ मिलेगा उसके विषय मे बताया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर सलोनी सिडाना ने की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद संपत्तियां उइके एवं नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा एव जयदत्त झा मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका की सहभागिता रही!

No comments:
Post a Comment