BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया रपटाघाट वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण वृद्धजनों से की आत्मीय चर्चा, जानी समस्याएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 16, 2023

कलेक्टर ने किया रपटाघाट वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण वृद्धजनों से की आत्मीय चर्चा, जानी समस्याएं



 

मण्डला 16 मई 2023

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रपटाघाट स्थित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया एवं वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की समुचित एवं संवेदनशीलता के साथ देखभाल सुनिश्चित की जाए। उनकी प्रत्येक जरूरतों का प्राथमिकता से ध्यान रखा जाए। डॉ. सिडाना ने वृद्धाश्रम की भोजन व्यवस्था, बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन के उपकरण, कूलर, पंखे आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम भवन की रंगाई-पुताई के लिए पीडब्ल्यूडी को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम की साफ-सफाई के संबंध में भी चर्चा की तथा अनुपयोगी वस्तुओं को हटाने के निर्देश दिए।

 

किचन के लिए प्रदान करें आलमारी

 

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधितों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम के किचन के जरूरी सामानों के लिए अलमारी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रबंधन एवं वातावरण को बेहतर करने उपस्थित वृद्धजनों एवं संबंधितों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही वृद्धजनों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य, देखरेख आदि समस्याओं के बारे में पूछा।

No comments:

Post a Comment