BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सवारियों की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक का काटा चालान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 3, 2023

सवारियों की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक का काटा चालान...



रेवांचल टाईम्स - मंडला, नेशनल हाइवे तीस जबलपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडला से जबलपुर तक चलने वाले बस चालकों व कंडेक्टरों की बत्तमीजी सवारियों से लगातार बढ़ती जारही है। जिसकी वजह से बसों में बैठने वाली सवारियों को रोजाना जिल्त का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मामला बीजाडांडी से सामने आया है। दर्शल एक बुजुर्ग महिला करीब एक बजे दीनदयाल बस स्टैंड से बस क्रमांक एमपी 51 पी 0134 में बीजाडांडी आने के लिए बस में बैठ रही थी उसी दौरान बस के कंडक्टर ने उक्त बुजुर्ग महिला से बत्तमीजी करतें हुए नीचे उतार दिया। जिसमें उक्त बुजुर्ग महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा साथ बस कंडक्टर की रबेये से बुजुर्ग महिला काफी आहत हो गई। इस पूरे घटना क्रम के बारे में बुजुर्ग महिला फोन के माध्यम से परिवार जनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने बीजाडांडी थाने में शिकायत की जिसके बाद जैसे ही उक्त बस बीजाडांडी पहुँची तो स्थानीय पुलिस ने बुजुर्ग महिला से बत्तमीजी करने तथा ड्राइवर कंडेक्टर ड्रेस में नही थे जिसके चलते उप निरीक्षक पंजक विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में उक्त बस पर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही रेवांचल टाइम्स बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील करता है कि आप भी ऐसे बत्तमीजी व लापरवाह बस कर्मियों की शिकायत स्थानीय थाने में करें जिससें आपके मान सम्मान और अधिकारियों का हनन न हो और दोषी बस कर्मियों पर कार्यवाही हो सके।

No comments:

Post a Comment