BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश की सामूहिक कलम बन्द हड़ताल.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 19, 2023

ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश की सामूहिक कलम बन्द हड़ताल....

रेवांचल टाईम्स - मण्डला म.प्र. ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव महासंघ के आह्वान मे  जनपद पंचायत मण्डला  के समस्त ग्राम रोजगार सहायकों  की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 68 वां दिन हो गया है, किन्तु आज तक शासन के द्वारा  ग्राम रोजगार सहायक की मांगों का निराकरण नही किया गया। रोजगार सहायकों की शासन से मुख्य मांग है की जिला संवर्ग में वेतनमान के साथ नियमितीकरण किया जाये। 


         बतादें मण्डला विकास खण्डों मे बहुत सी पंचायतों मे सचिव की  पद स्थापना न होने से उस पंचायत मे पूरा काम यहां तक कि सचिव का भी काम रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा है। पर इनकी इतनी लम्बीं हड़ताल होने से ग्राम पंचायतों शासन द्वारा जारी हितग्राही मूलक योजनाओं के कार्य प्रवाहित हो रहे हैं। पंचायत मे मजदूरो को काम के लिए भटकना पड़ रहा है। और उन्हें काम न मिलने की दशा मे काम की तलास हेतु पलायन भी करना पड़ रहा है। 

        सूत्रो की जानकारी अनुसार बहुत सी पंचायतों मे बिना रोजगार सहायक के काम के मस्टर निकल रहे हैं और काम पंचायतों बराबर हो रहे हैं। तो फिर यहां मस्टर कैसे निकल रहे हैं। जांच का बिषय है।


          हड़ताल मे बैठे रोजगार सहायकों के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद ठाकुर से चर्चा की गयी तो उन्होंने बताया की हम लोग इतने लंबे समय से हड़ताल मे बैठे हैं, अभी तक शासन -प्रशासन या जन प्रतिनिधियों  द्वारा हमें कोई आश्वासन दिया गया।  हम लोग प्रदेश के मुखिया से पूछना चाहते हैं की हम छोटे कर्मचारियों की उपेक्षा क्यों?


इनका कहना है -

 रोजगार सहायकों की हड़ताल से पंचायतों के काम प्रवाहित तो हो रहे हैं किंतु पंचायतों के काम न रूके उसके लिए मस्टर निकालने की व्यवस्था हेतु सचिव को अस्थाई अधिकार दिया गया है।

                          राजाराम मरावी 

          पंचायत इंस्पेक्टर, जनपद पंचायत, मण्डला


No comments:

Post a Comment