BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस बार वट सावित्री व्रत पर बेहद शुभ संयोग, शनिदेव की भी रहेगी कृपा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 18, 2023

इस बार वट सावित्री व्रत पर बेहद शुभ संयोग, शनिदेव की भी रहेगी कृपा



वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस बार वट सावित्री व्रत पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इस बार वट सावित्री व्रत के दिन शनि जयंती भी है। वट सावित्री के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बरगद के पेड़ पर विधिवत पूजा करती है। आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत पर बने है क्या शुभ संयोग। साथ ही जानते हैं वट सावित्री की पूजा विधि।

कब है वट सावित्री व्रत
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 मई 2023 को रात में 09 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 मई को रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। ऐसे में वट सावित्री का व्रत 19 मई को ही रखा जाएगा।

वट सावित्री के दिन शुभ संयोग
वट सावित्री के दिन शनि अपनी स्वराशि
कुंभ में होंगे। जिससे शश नामक राजयोग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्धि योग भी रहेगा। इस दिन चंद्रमा गुरु के साथ मेष राशि में होंगे जिससे गजकेसरी योग बनेगा। इन सब स्थितियों में वट सावित्री का व्रत रखना बेहद शुभ फलदायी होगा साथ ही शनि देव की कृपा रहेगी।

वट सावित्री पूजा विधि
पौराणिक कथा और मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु, ब्रह्मा जी और शिवजी का वास है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति और परिवार को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और पति की अकाल मृत्यु का भट भी टल जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन पतिव्रता स्त्री वट वृक्ष की परिक्रमा करती है। साथ ही चारों तरफ कलावा बांधती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति की उम्र लंबी रहती है और संतान की प्राप्ति की मनोकामना भी पूरी होती है।

No comments:

Post a Comment