मण्डला 24 मई 2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी के निरीक्षण के दौरान पाई
गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने डॉ. लक्ष्मण
सिंह उईके को खंड चिकित्सा अधिकारी के प्रभार से मुक्त करते हुए प्राथमिक
स्वास्थ्य केन्द्र राम्हेपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सरौते को बीएमओ
का प्रभार सौंपा है। डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को जिला चिकित्सालय मंडला में संलग्न
किया गया है।
कलेक्टर डॉ. सिडाना ने 17 मई 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी का निरीक्षण किया था
जिसमें अनियमितताएं पाई गई थीं जिस पर डॉ. उईके को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया
गया था जिसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इस संबंध में संभागीय आयुक्त कार्यालय
में कार्यवाही प्रचलित है।

No comments:
Post a Comment