BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाड़ली बहना योजना के तहत आधार एवं डीबीटी लिंकेज में मंडला जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 24, 2023

लाड़ली बहना योजना के तहत आधार एवं डीबीटी लिंकेज में मंडला जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर


 

मण्डला 24 मई 2023

            मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत किए जा रहे आधार लिंकेज तथा डीबीटी एक्टिवेशन कार्य में मंडला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इस संबंध में लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में 1 लाख 96 हजार 669 महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक महिला का बैंक खाता में आधार लिंक होना एवं डीबीटी एक्टिव होना अनिवार्य है। इंटरनेट तथा पहुंच आदि की समस्याओं के बाद भी मंडला जिला लक्ष्य की ओर अग्रसर है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निर्धारित समयावधि में शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का आव्हान किया है।

            इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले में 1 लाख 96 हजार 669 पंजीकृत महिलाओं में से 1 लाख 79 हजार 937 महिलाओं का आधार लिंक करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, जो लक्ष्य का 91.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार 1 लाख 78 हजार 332 महिलाओं का डीबीटी एक्टिवेट कर दिया गया है, जो लक्ष्य का 90.7 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिलाओं के आधार लिंकेज एवं डीबीटी एक्टिवेशन का कार्य 31 मई 2023 तक पूर्ण किया जाना है।

No comments:

Post a Comment