BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुरुवार के उपाय: आज के दिन करें केले की जड़ का यह उपाय, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 25, 2023

गुरुवार के उपाय: आज के दिन करें केले की जड़ का यह उपाय, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी



 गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति का पूजन किया जाता है. जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा होती है उसके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं कुंडली में यदि गुरु कमजोर स्थिति में है तो उसे मजबूत करना बेहद जरूरी है. क्योंकि कमजोर गुरु तरक्की के रास्ते में बाधा उत्पन्न कर सकता है. इसलिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ ही गुरु ग्रह को भी प्रसन्न करने के लिए पूजन किया जाता है. गुरुवार के दिन केले के जड़ के कुछ उपाय अपनाने से आपको सफलता हासिल हो सकती है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विवाह में आ रही अड़चने में भी दूर होंगी.

केले की जड़ के उपाय

  • यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर स्थिति में है तो गुरुवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के पात्र से केले की जड़ जल अर्पित करें. ध्यान रखें कि पानी में थोड़ा सा गुड और हल्दी अवश्य मिलाएं.
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते समय उसकी परिक्रमा जरूर करनी चाहिए. साथ ही केले की जड़ में चने की दाल, हल्दी की गांठ और गुड़ भी अर्पित करने चाहिए. इससे गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
  • अगर कोई कर्ज में डूबा हुआ है और बहुत कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं पा रहा तो गुरुवार के दिन गोपी चंदन की 9 डालियां लेकर केले के पेड़ पर पाीले धागे से टांग दें. ज्योतिष के अनुसार यह उपाय अपनाने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ होगा.
  • कुंडली में गुरु की कमजोर स्थिति को मजबूत करने के लिए केले की जड़ लेकर उसे पीले रंग के कपड़े में बांध कर अपने पास रखें. ध्यान रखें कि केले की निकालते समय पहले केले के पेड़ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है.
  • ज्योतिष के मुताबिक यदि किसी की कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में है तो उसे पुरखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है. लेकिन इसे धारण करने से पहले ज्योतिष या किसी पंडित से सलाह अवश्य लें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment