रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के थाना बम्हनी अंतर्गत ग्राम ग्वारा में बारात में आई एक चार पहिया वाहन (तूफान) में अचानक से आग लग जाने की जानकारी प्राप्त हुई। वही आग लगने की वजह बेटरी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। शर्ट शर्किट से आग लगने से चार पहिया वाहन में कोई जनहानि तो नहीं हुई है। लेकिन तूफान वाहन जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिवनी जिले से चार पहिया वाहन (तूफान) में बारात लेकर मण्डला जिला के ग्राम ग्वारा पहुंची थी। और चार पहिया वाहन (तूफान) खड़ी थी तभी अचानक से आग लग गई। आग को फैलते देख इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने 100 डायल एवं दमकल को दी गई लेकिन जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुँचती तब तक चार पहिया वाहन ( तूफान ) जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। फिलहाल बम्हनी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और पता लगा रही कि वाहन में आग लगने की वजय कुछ और तो नही पर वाहन तो पूरी तरह से जल गया पर किसी प्रकार से कोई जनहानि नही हुई।
Wednesday, May 17, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
बारातियों को लेकर आई तूफान गाड़ी में अचानक लगी आग देखते देखते हुए जलाकर ख़ाक...
बारातियों को लेकर आई तूफान गाड़ी में अचानक लगी आग देखते देखते हुए जलाकर ख़ाक...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment