BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किस्मत बार-बार दे रही है धोखा तो मंगलवार के दिन अपनाएं ये उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 2, 2023

किस्मत बार-बार दे रही है धोखा तो मंगलवार के दिन अपनाएं ये उपाय



 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब कोई व्यक्ति किसी मुश्किल, संकट या डर से घिरा होता है तो उसे संकटमोचन भगवान हनुमान ही याद आते हैं. क्योंकि यह एक ऐसे देवता हैं जो कि भक्तों के डर को दूर करते हैं और इनके प्रकोप से कभी बुरी आत्माएं या निगेटिविटी भी आस-पास नहीं भटकती. (Mangalwar Ke Totke) कहा जाता है कि हनुमान जी का पूजन करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन यदि विधि-विधान से इनका पूजन किया जाए तो दुख दूर होते हैं और खुशियां आती हैं. मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष अपनाना भी लाभकारी होता है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारें में जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं.

मंगलवार के उपाय

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का पूजन शाम के समय किया जाना चाहिए. इसलिए मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और वहां हनुमान जी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला अर्पित करें. इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त के जीवन में आ रही सभी समस्याओं को दूर करते हैं.
  2. शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और इसके साथ ही एक घी का दीपक भी जलाएं. फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. कहते हैं कि ऐसा करने से मनुष्य पर हमेशा संकटमोचन हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.
  3. कहते हैं कि यदि आपको बार-बार डर लगता है तो उस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. इससे डर दूर हो जाता है. वहीं अगर छोटा बच्चा सोते समय डरता है तो मंगलवार के दिन बच्चे के सिरहाने पर फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा रख दें. इससे जरूर राहत मिलेगी.
  4. किस्मत बार-बार धोखा दे रही है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करें. हनुमान के मस्तक का सिंदूर अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर माता सीता की प्रतिमा के चरणों में अर्पित करें. इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और किस्मत बदल जाएगी.
  5. इसके अलावा मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लें और उन्हें धोकर उन पर राम नाम लिखें. इसके बाद उन्हें एक धागे में पिरोकर हनुमान जी के गले में पहना दें. ऐसा करते समय अपनी मनोकामना मन में दोहराते रहे. इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment