BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री जनसेवा योजना का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 10, 2023

मुख्यमंत्री जनसेवा योजना का शुभारंभ


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप आम जन को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके,इसलिए शासन की योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ किया गया।जिसमे मंडला जिले की ग्राम पंचायत खारी में वरिष्ठ भाजपा नेता,क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य  शैलेश मिश्रा द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया।

इसमें आमजन को विभिन्न विभागों की लगभग 67 प्रकार की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

शैलेश मिश्रा ने उपस्थित जनों से अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजनता की सरकार है।जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता है,प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। जागरूक होकर अपनी समस्याओं को सुलझाने,सेवाओं का लाभ लेने,  सामाजिक समरसता के साथ रहने,भारतीय नस्ल गौपालन करने,जलसंरक्षण करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment