BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया आदि उत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 10, 2023

कलेक्टर ने किया आदि उत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण






दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 27 एवं 28 मई 2023 को प्रस्तावित आदि उत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्हांेने मुख्य कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान टेंट व्यवस्था, मंच, विद्युत, आवागमन, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसीईओ जिला पंचायत एसएस मरावी, ईईपीआईयू जीपी पटले, एसडीएम बिछिया सर्जना यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 कलेक्टर ने कहा कि आदि उत्सव के दौरान पड़ने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए टेंट, बैठक तथा पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। डॉ. सलोनी सिडाना ने मोतीमहल में आयोजित होने वाली संगोष्ठी के लिए चिन्हित स्थल का अवलोकन करते हुए कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ध्वज स्थल, रायभगत की कोठी, हेलीपेड आदि स्थलों का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए

No comments:

Post a Comment