BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर में खुशहाली लेकर आएगा ये चमत्कारी पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 15, 2023

घर में खुशहाली लेकर आएगा ये चमत्कारी पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी

  


अक्सर लोग घर में किसी सामान या वस्तु को रखते समय वास्तु शास्त्र के में बताए गए नियमों का पालन करते हैं. जो कि बेहद ही असरदार माने गए हैं. लेकिन आजकल वास्तु के साथ ही फेंगशुई टिप्स भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. खासतौर पर नई पीढ़ी के लोग इनका काफी उपयोग करते हैं. बता दें कि फेंगशुई चीनी वास्तु है और इसमें भी कुछ ऐसे में सामान व पौधों की जानकारी दी गई है जिन्हें घर में लगाने से निगेटिविटी खत्म होती है और खुशियां आती हैं. अगर कोई व्यक्ति धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है तो उसे फेंगशुई में बताए गए इस चमत्कारी पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए.

गुडलक लेकर आता है ये पौधा

फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा लगाना शुभ माना गया है. क्योंकि बांस का पौधा पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है और इसे घर में लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही धन प्राप्ति के नए रास्ते भी खुलते हैं. फेंगशुई के मुताबिक बांस यानि बैंबू का प्लांट कई्र डंठलों से बना होता है और ये सभी डंठल में आपस मे बंधे होते हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना माना गया है. यदि कोई व्यक्ति में धन संबंधी समस्या का सामना कर रहा है तो उसे बांस का प्लांट घर में जरूर लगाना चाहिए. इससे धन लाभ होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

फेंगशुई के अनुसार अगर आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो घर में आठ डंठल वाला बांस का पौधा लगाएं. जबकि खुशहाली के लिए तीन डंठल वाला बांस का प्लांट लगाना शुभ माना गया है. वहीं 9 डंठल वाला बांस का प्लांट लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

बांस के पौधे के लाभ

  1. बैम्बू प्लांट को गुडलक प्लांट भी कहा जाता है और फेंगशुई के अनुसार इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है.
  2. इसके अलावा अगर आप घर में प्रगति और घर के सदस्यों की तरक्की चाहते हैं तो घर में बांस का पौधा जरूर लगाएं.
  3. फेंगशुई के अनुसार घर की पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और लंबी आयु मिलती है.
  4. बांस का पौधा लगाने से घर में पाॅजिटिविटी आती है और निगेटिविटी खत्म होती है. साथ ही बुरी नजर से भी बचाव होता है.
  5. किसी को बांस का प्लांट गिफ्ट में दिया जाए तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment