BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीन नाबलिगों ने मिलकर एक नाबालिग की कर दी हत्या, शव को ठिकाने लगाने बोरी में भरकर फेंक दिया, तीनों आरोपी हिरासत में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 15, 2023

तीन नाबलिगों ने मिलकर एक नाबालिग की कर दी हत्या, शव को ठिकाने लगाने बोरी में भरकर फेंक दिया, तीनों आरोपी हिरासत में




दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां तीन नाबालिगों ने मिलकर एक नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने बोरी में भरकर फेंक दिया। तीन नाबालिगों ने पेशेवर अपराधियों की तरह जघन्य अपराध किया है। इस वारदात के बाद यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि समाज कहां जा रहा है। खेलने कूदने की उम्र वाले बच्चे हत्या जैसी जघन्य वारदात क्यों करने लगे हैं? यह समाज शास्त्रियों के लिए भी चिंतन और मनन का विषय है।

जानकारी के अनुसार आरोपी मृतक की बहन से छेड़छाड़ करते थे, जिसका मृतक ने विरोध किया था। आरोपियों ने नाबालिग को बेदर्दी के साथ मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने चाकू और साइकिल की चेन से नाबालिग की हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी नाबालिगों ने बोरी में भर कर मृतक की लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया था। घटना जिले के बरघाट थाने के मगरकठा गांव की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

No comments:

Post a Comment