वन परीक्षेत्र टिकरिया की ओर जुम्मेदार प्रशासनिक अमला कुंभकरण की नींद में सोया है ऐसा लगता है कि प्रशासनिक अमला भी तेंदूपत्ता मत की राशियों मैं जो भ्रष्टाचार हो रहा है उसमें एक्शन क्यों नहीं ले रहा है ऐसा लगता है कि जिम्मेदार अमला भी भ्रष्टाचार मैं लिप्त है और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहा है
तेदूपत्ता मद से बनी सी सी रोड़ गुणवत्ताहीन बनाये जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
अधिकारियों ने दिया जांच का आश्वासन आज तक नही हुई जांच
नारायणगंज के ग्रामीणों का आरोप है कि वन परिक्षेत्र टिकरिया कार्यालय के अंदर तेंदूपत्ता मद से बनी सीसी रोड जो की 2 से 3 इंच की रोड डिप्टी रेंजर के द्वारा बनाई गई है जिसमें कांक्रीट रोड जिसमें वर्तमान में दरार दिख रही है रोड में भी काफी अनियमितताएं हैं जैसे कि सीसी रोड कम से कम 6 इंच की मोटाई होनी चाहिए लेकिन वर्तमान सीसी रोड देखी गई तो उसकी मोटाई 2 से 3 इंच की दिख रही है ऐसा लगता है कि वन परिक्षेत्र टिकरिया में डिप्टी रेंजर की मिलीभगत से तेंदूपत्ता वन समिति की राशियों की होली खेली जा रही है लापरवाही का संदेह होने पर रोड़ निर्माण से संबंधित आर टी आई के तहत जानकारी मांगी जाने पर वन परिक्षेत्र टिकरिया द्वारा कह दिया गया यह कार्य वन समिति से हुआ है और वन समिति आर टी आई के दायरे मे नही आता। जानकारी न मिलने पर जब अधिकारियों से सीसी रोड की जानकारी ली जाती है तो जानकारी देने के लिए वन परिक्षेत्र के अधिकारी पीछे हटते नजर आये, ऐसे ही दो रोड ग्राम पंचायत मैली मैं भी बनाई गई है जिसकी जानकारी डिप्टी रेंजर से पूछी गई तो वह अपना पल्ला झाड़ कर किनारे हो गए, इससे यह स्पष्ट होता है कि डिप्टी रेंजर एवं वन परिक्षेत्र टिकरिया रेंजर की मिलीभगत से राशियों का बंदरबांट किया जा रहा है।
जब इस संबंध विभागीय अधिकारी से पूछा तो उन्होंने ने बताया हमारे स्टीमेट में इतनी ही मोटाई है और हमने बहुत अच्छे तरीके से रोड बनाई है, लेकिन यह रोड देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि आखिर इस सीसी रोड में कितनी सच्चाई है। जो जांच होने के बाद ही इसका खुलासा हो सकता है।
इनका कहना है -
समिति के पालक अधिकारी से स्टीमेट आदि की जानकारी मांगी गयी है, जैसे जानकारी आती है जांच कराकर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
मंयक उपाध्याय
रेंजर टिकरिया, नारायणगंज
ऐसी कोई ग्रामीणों की शिकायत गुणवत्ता के लेकर हमारे पास नही आयी है, जो आरोप लगाये जा रहे हैं वह गलत


No comments:
Post a Comment