BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल लोक अदालत सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 13, 2023

नेशनल लोक अदालत सम्पन्न

मण्डला 13 मई 2023



राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 मई 2023 को सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक आदालत आयोजित की गई, इसी तारतम्य में जिला मण्डला में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी0आर0 कुमरे के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण विद्युत प्रकरण, मोटर दुर्घटना, भरण-पोषण, चैक बाउन्स, श्रम, राजस्व (जिला न्यायालय एवं मान0 उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण) पारिवारिक वैवाहिक मामले न्यायालय के प्रकरणों के साथ-साथ,  बैंक, नगरपालिका,  विद्युत एवं बी0एस0एन0एल0 के प्रीलिटिगशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  श्री डी0आर0 कुमरेने बताया कि नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय नैनपुर/निवास/बिछिया में भी उक्त नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई है जिसमें सभी समझौते योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु 18 खंडपीठों का गठन किया गया है। जिसमें  आपसी सुलह के आधार पर राजीनामा किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार की नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में बैंक के 2780 प्रकरणों में से 103 प्रकरण निराकृत हुये जिसमें 2058608 रूपये की वसूली राशि प्राप्त हुई, विद्युत विभाग के 301 प्रकरणों में से 30 प्रकरण निराकृत हुये जिसमें 177818 रूपये की वसूली राशि प्राप्त हुई।

 न्यायालय के पेंडिंग केसेस में समझौता योग्य आपराधिक प्रकरणों केे200 प्रकरणों में से 99 निराकृत। 138 एन0आई0एक्ट के 169प्रकरणों में से 32प्रकरण निराकृत हुये जिसमें5748940 राशि का अवार्ड पारित किया गया, एम00सी0टी0 के 217 प्रकरणों में से 65 प्रकरण निराकृत हुये जिसमें 13836000 राशि का अवार्ड पारित किया गया, पारिवारिक विवाद के 46प्रकरणों में से 18प्रकरण निराकृत हुये। अन्य सिविल प्रकृति के 57 प्रकरणों में से 16 प्रकरण निराकृत हुये। इस प्रकार न्यायालय के पेंडिंग केसेस कुल 866 प्रकरणों में से 332 प्रकरण निराकृतकिये गये तथा 21428766 रूपये राशि का धनादेश पारित किया गया। इस लोक अदालत से कुल 905 लोग लाभांवित हुये। इस लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव महोदय श्री डी0आर0 कुमरे द्वारा सभी न्यायाधीशगणों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों व मीडियाकर्मी के प्रति आभार प्रकट किया गया।

No comments:

Post a Comment