BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बीजाडांडी में बैठक आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 13, 2023

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बीजाडांडी में बैठक आयोजित


रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार पूरे जिले में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जारहा है आज इसी तारमत्म्य में जिले के बीजाडांडी मंडल के सेक्टर क्रमांक 03 के ग्राम भवन बीजाडांडी में बैठक का आयोजन किया गया। वही बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार 04 मई से 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जारहा है आज इसी क्रम में उक्त बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बूथ विजय को लेकर संकल्प लिया गया साथ संगठन विस्तार को लेरक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वही इस दौरान विधानसभा विस्तार ओम दुवे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्वा सिंह उद्दे, एसटीमोर्चा के अध्यक्ष डुमारी लाल कुम्हरे, मंडल मंत्री महेंद्र साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम पाठक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment