BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सॉफ्ट लिप्स के लिए महंगे लिप बाम की जरूरत नहीं, बस इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 12, 2023

सॉफ्ट लिप्स के लिए महंगे लिप बाम की जरूरत नहीं, बस इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क



समर सीजन आते ही आपकी स्किन डिहाइड्रेशन की वजह से नमी खत्म होने लगती है जिससे आपकी लिप्स फटने लगते हैं. ऐसे में लिप्स को हाइड्रेट बनाए रखना बेहद आवश्यक हो जाता है. इसलिए आज हम आपके लिए एलोवेरा जेल लिप मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं. एलोवेरा जेल में हाइड्रेटिंग एजेंट मौजूद होते हैं. इसलिए इस लिप मास्क के उपयोग से आपके होंठ डीप मॉइश्चराइज रहते हैं जिससे आपके होठों की सभी समस्याएं दूर रहती हैं. साथ ही इसके रोजाना नियमित इस्तेमाल से आपको सोफ्ट और पिंक लिप्स पाने में भी मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं एलोवेरा जेल लिप मास्क  कैसे बनाएं.....

एलोवेरा जेल लिप मास्क कैसे बनाएं? (How to make aloe vera gel lip mask)
एलोवेरा जेल लिप मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा पत्ती लें.
फिर आप पत्ती से ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें.
इसके बाद आप एक चम्मच की मदद से जेल को अच्छे से मैश कर लें.
फिर आप इसमें एक चम्मच शहद डालकर मिलाएं.
अब आपका मुलायम होंठों के लिए एलोवेरा जेल लिप मास्क बनकर तैयार हो चुका है.

एलोवेरा जेल लिप मास्क कैसे करें इस्तेमाल? (How to apply aloe vera gel lip mask)
एलोवेरा जेल लिप मास्क को लगाने से पहले होंठों को साफ कर लें.
फिर आप लिप मास्क को अपने होंठों पर अच्छे से लगाएं.
इसके बाद आप इसको करीब 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें.
फिर आप साधारण पानी से होंठों को साफ कर लें.
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार आजमा सकते हैं.
इससे आपके होंठ मुलायम नजर आने लगेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

No comments:

Post a Comment