BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बालाघाट में 20 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहद एक्स-पो अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री बिसेन ने दी मीडिया को जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 14, 2023

बालाघाट में 20 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहद एक्स-पो अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री बिसेन ने दी मीडिया को जानकारी

 


 

मण्डला 14 मई 2023

            अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग गौरीशंकर बिसेन 14 मई को मंडला जिले के प्रवास पर थे। श्री बिसेन दोपहर लगभग 3 बजे मंडला सर्किटहाउस पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की मीडिया को 20 मई 2023 को बालाघाट में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहद एक्स-पो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्री बिसेन ने बताया कि 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर शहद एक्स-पो का आयोजन राजा भोज कृषि महाविद्यालय नेवरगांव (वारासिवनी) में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मधुमक्खी बोर्ड का गठन किया गया है। मधुमक्खी पालन से किसानों को जीवन में आर्थिक उन्नति हो रही है। मंडला, बालाघाट तथा डिंडोरी जैसे आदिवासी बाहुल्य जिलों में शहद पालन की भरपूर संभावनाएं हैं एवं बेहतर कार्य भी किया जा रहा है। मधुमक्खी पालन तथा शहद एकत्रण के लिए अब वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जा रहा है।

 

3 दिन होंगे विभिन्न आयोजन

 

            अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग श्री बिसेन ने बताया कि शहद एक्स-पो के दौरान 18, 19 तथा 20 मई को अलग-अलग स्तर के आयोजन हो रहे हैं जिसमें 18, 19 एवं 20 मई को राष्ट्रीय बैलजोड़ी दौड़ (पट) प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दौरान जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों पर आधारित विराट कृषि सम्मेलन एवं कृषि संगोष्ठी-प्रदर्शन का आयोजन होगा। साथ ही पशुपालन प्रदर्शनी एवं कृषि उपकरणों के स्टॉल लगेंगे। 20 मई को प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राजा भोज प्रतिमा का अनावरण भी होगा।

 

केन्द्रीय कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

 

            श्री बिसेन ने बताया कि 20 मई 2023 के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्र सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। इसी प्रकार प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद खजुराहो वी.डी शर्मा, प्रभारी मंत्री बालाघाट हरदीप सिंह डंग, कृषि मंत्री म.प्र. शासन कमल पटेल सहित राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष श्री बिसेन ने राजा भोज कृषि महाविद्यालय नेवरगांव (वारासिवनी) में किए जा रहे अधोसंरचनागत, प्रशासकीय तथा शैक्षणिक विकास एवं गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी दी।

 

No comments:

Post a Comment