BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एमपी ट्रांसकों ने चीचली में ऊर्जीकृत किया 160 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता को मिली मजबूती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 8, 2023

एमपी ट्रांसकों ने चीचली में ऊर्जीकृत किया 160 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता को मिली मजबूती


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने  220 के व्ही सबस्टेशन चीचली (गाडरवारा) में करीब 09 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 160 एम व्ही ए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत करने में सफलता पायी है। 

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि चीचली में इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है साथ ही इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से नर्मदापुरम् जिले के 220 के व्ही सबस्टेशन पिपरिया को भी राहत मिलेगी। 

अब वनखेड़ी और पोंडर 132 के व्ही सबस्टेशनों के माध्यम से 220 के व्ही सबस्टेशन पिपरिया से नरसिंहपुर जिले में होने वाला विद्युत पारेषण नियंत्रित हो सकेगा तथा जरूरत पड़ने पर नर्मदापुरम् जिले में चीचली सबस्टेशन से विद्युुत प्रवाह संभव हो सकेगा। 

नरसिंहपुर जिले को मिलेगी भरोसेमंद गुणवत्तापूर्ण विद्युत  

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री पी. सी. निगम बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 220 के व्ही सबस्टेशन नरसिंहपुर को राहत मिलेगी जहां से नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, बरमान, करकबेल, करपगांव, गाडरवारा, सबस्टेशनों को विद्युत आपूर्ति होती है। अब 132 के व्ही सबस्टेशनों गाडरवारा, करपगांव, पलोहाबड़ा, पोंढर, तेंदुखेड़ा, बरमान को चीचली सबस्टेशन से उचित वोल्टेज पर विश्वसनीय गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई मिल सकेगी। 

1682 एम व्ही ए हो गई है नरसिंहपुर जिले की पारेषण क्षमता 

नरसिंहपुर जिले के मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने कुल 12 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। जिससे 220 के व्ही के 02 सबस्टेशन तथा 132 के व्ही के 10 सबस्टेशन शामिल है। अब नरसिंहपुर जिले की कुल स्थापित पारेषण क्षमता बढ़कर 1682 एम व्ही ए की हो गई है। जिसमें 220 के व्ही साइड 640 तथा 132 के व्ही साइड 1522 एम व्ही ए है।

No comments:

Post a Comment