BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खेत में मिली युवक की लाश क्षेत्र में फैली सनसनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 24, 2023

खेत में मिली युवक की लाश क्षेत्र में फैली सनसनी


दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। सोमवर की सुबह खेत में एक शख्स की लाश मिली है। वारदात मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्र 14 सिविल अस्पताल नैनपुर की है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामने आया है कि, नैनपुर सिविल अस्पताल के सामने यहां एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई।  जिसकी सूचना मिलते ही पहले डायल 100 और फिर नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान पवन पिता देवसिंह उइके वार्ड नंबर 14 सीताराम टोला के निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है लाश खेत में पड़ी हुई मिली, जिसका गला कटा हुआ पाया गया । घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की हत्या किस वजह से की गई है इसका फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।  वहीं घटना की सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नैनपुर में करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है। 

इनका कहना

मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा । 

दुर्गा प्रसाद नागपुरे

थाना प्रभारी नैनपुर


No comments:

Post a Comment