BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 10, 2023

नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल...


दैनिक रेवंचल टाइम्स - मंडला, म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधि-कर्मचारी संघ अजाक्य नगरीय निकाय प्रकोष्ठ पंजीक्र 25828/03 शाखा नैनपुर जिला मंडल म.प्र द्वारा अनिश्चित कालीन काम बंद हड़ताल की जा रही है। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा सुपरवाईजर नरेश करोशी को मूल कार्य (सफाई कार्य) में संलग्न किया जाये, कुशल एवं अर्धकुशल का वेतन प्रदान किया जाये, विशेष भत्ता प्रदान किया जाये,सफाई कार्य में भर्ती  किये गए कर्मचारियों को सफाई कार्य में वापस लाया जाये। समस्त कर्मचारियों की शिक्षा अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य तकनीकी कार्य के प्रमाण पत्रों की निशपक्षता से जांच कि जाये।

उच्च कुशल एवं कुशल का वेतन पाने वाले कर्मचारियों की तकनीकी प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र समस्त कर्मचारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाये, या चश्मा किया जाये, गलत तरीको से उच्च कुशल एवं कुशल का वेतन पाने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही किया जाये, सफाई कर्मचारियों एवं लोक निर्माण श्रमिकों के कार्य का समय एवं अवकाश निर्धारित किया जाये, सफाई कार्य हेतु कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाये, स्वीकृत कर्मचारियों को कार्य पर लेने के बाद उन्हें कार्य से बढ़ाये जाने के पश्चात जब भी आवश्यकता हो उन्हीं कर्मचारियों को अवसर दिया जाये,मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को कार्य पर लिया जाये।

उक्त मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें हड़ताल का शुभारंभ महेन्द्र हट्टेल संभागीय महासचिव की उपस्थिति एवम् मार्गदर्शन में किया गया। हड़ताल के संचालक नरेंद्र चोटैल कार्यकारिणी सदस्य एवम् समस्त सफाई कर्मचारी मोजूद है। 

इनका कहना

सफाई कर्मचारियों की मांग नरेश करोसी को हटने की गई है, जिसकी सूचना  कलेक्टर मैडम को दे दी गई है।

                            राजा राम वरठे 

                मुख्य नगर पालिका अधिकारी

No comments:

Post a Comment