Breaking

revanchal times new

हनुमान जन्म उत्सव पर सनातन धर्म प्रेमियों ने नारायणगंज नगर में निकाली वाहन रैली






रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी का प्रगोउत्सव बड़े ही धूमधाम से सभी मंदिरों में मनाया गया सुबह से ही भक्तितों का तांता लगा रहा वही हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे और भंडारा के हुआ आयोजन 


मंडला सहित आसपास के गाँव गाँव से लेकर विकास खण्डों में रही नारायणगंज नगर में हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म प्रेमियों ने हिस्सा लिया और रैली को भव्य रूप में नारायणगंज नगर में निकाली गई


भगवा रंग  में रंगा दिखा नारायणगंज नगर


पूरा नगर भगवा रंग में रंगा हुआ दिखा, वाहनों में और घरों, दुकानों में भगवा ध्वज लगाऐ गए, और नगर के सभी हनुमान मंदिरों में  पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया 


टिकरिया में हुआ पूजन एवं भंडारे का आयोजन 


टिकरिया नगर वासियों ने बजरंग चोक में स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर भंडारे का वितरण किया। 

इसी तर्ज में नगर के आस पास के मंदिरों में भी पूजन अर्चन कर भंडारा वितरण किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new