BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक दिवसीय टेली लॉ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन- - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 6, 2023

एक दिवसीय टेली लॉ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन-


रेवांचल टाईम्स - मंडला कॉमन सर्विस सेंटर के तत्वाधान मे न्याय विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना टेली लॉ सर्विस की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कला दीर्घा हाल, रपटा घाट, मंडला मे किया गया। इस कार्यशाला मे सी एस सी, वी एल ई एवं पी एल वी  को टेली लॉ सर्विस की संपूर्ण जानकारी एवं कार्य करने की प्रक्रिया समझाई गयी। टेली लॉ सर्विस सरकार द्वारा संचालित एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। जैसा कि टेली लॉ योजना के स्टेट को ओर्डिनेटर आशीष द्विवेदी ने बताया कि इस सर्विस के अंतर्गत दूर दराज मे रहने वाले सभी ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक कानूनी सलाह उपलब्ध करवाई जाती है, किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह या जानकारी की आवश्यकता पड़ती है तो वह अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर जाकर या स्वयं टेली लॉ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी समस्या को रजिस्टर कर वकीलो से निःशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत जमीन जाय जाद से संबंधित विवाद, मारपीट, छेड़ छाड़, दहेज प्रथा,तलाक, घरेलू हिंसा से बचाव, बाल विवाह, भ्रूण जांच, एफ आई आर लिखवाने व जमानत मिलने की प्रक्रिया, अनुसूचित जाति एवं जन जातियों के अधिकारों की जानकारी, लैंगिग उत्पीड़न, भरण पोषण, पैसों के लेन देन, शासकीय योजनाओं की जानकारी, आदि विभिन्न प्रकार के कानूनी मामलों मे सलाह प्राप्त की जा सकती है। इस वर्कशॉप मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री डी. आर.कुम्हरे जी, डी.एल.ओ श्री विजय कुमार खोब्रागढ़े, टेली लॉ सर्विस के स्टेट को ओर्डिनेटर आशीष द्विवेदी, पैनल लॉयर शसलीम जावेद, सुश्री श्रद्धा राजपूत सी एस सी मंडला के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित केवट आदि ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 80 सी एस सी, वी एल ई ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment