BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विज्ञान हमेशा ज्ञान एवं सोच से विकसित होता है- डॉ अपरूप दस, निदेशक, आई सी एम आर,जबलपुर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 25, 2023

विज्ञान हमेशा ज्ञान एवं सोच से विकसित होता है- डॉ अपरूप दस, निदेशक, आई सी एम आर,जबलपुर




रेवांचल टाईम्स - वैज्ञानिक चिंतन की आज की परम आवश्यकता है- प्रो कपिल देव मिश्र, कुलपति, रा दु वि वि।


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता एवम पुरस्कार वितरण विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान, रा.दु.वि.वि., जबलपुर एवं मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में  25 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित- ‘‘ग्लोबल साइंस फ़ॉर ग्लोबल welbeing‘‘ विषय पर  ‘‘विज्ञान भवन‘‘ रा.दु.वि.वि. मा. कुलपति, प्रो.कपिल देव मिश्र जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, अपने उद्बोधन में कहा कि 21 वी शताब्दी में विज्ञान और कोशल ही विकाश का आधार है, सभी प्रतिभागियों को भविष्य में वैज्ञानिक सोच एवं चिंतन के साथ ही आगे आने की सोच से विकाश करना होगा।  डॉ अपरूप दस, निदेशक, आई सी एम आर,जबलपुर। ने अपने उद्बोधन हेल्थ, फ़ूड सकुरिटी, हइपरटेंशन , पर  शोध, को विज्ञान के आधार पर कार्य करने की बात को बढ़ावा देने पर बल दिया।

 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023‘‘ में* 

1- वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- अनुराग यादव द्वितीय-मोहम्मद हसनैन बेग तृतीय-अद्विका सिंह, 

2.भाषण प्रतियोगिता-प्रथम पुरस्कार- हसनैन बेग, द्वितीय- सोनिया मिश्रा, तृतीय- अनुराग यादव, 

3.निबंध प्रतियोगिता-प्रथम पुरस्कार- आयुषी शुक्ला, द्वितीय-स्नेहा मिश्रा, ऋषभ कनोजिया, तृतीय- अद्विका सिंह,

4.पोस्टर प्रतियोगिता-प्रथम प्रतियोगिता-कृष्णा मौर्य, रचना द्विवेदी, रिया द्विवेदी द्वितीय- आदित्य गुप्ता, तृतीय- हर्षित पटेल, 

5 मॉडल प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार-सुरभि सिंह, द्वितीय जितेंद्र कुमार, 

6,वैज्ञानिक रांगोली-प्रथम पुरस्कार- जितिन कुमार जैन द्वितीय-ख़ुश्बू बिसेन,सुप्रिया गुप्ता,तृतीय-शिखा सेन ने पुरुस्कार प्राप्त किया।  प्रतियोगिताओं का आयोजन 11.00 बजे से 1.30 बजे के मध्य किया गया, इन प्रतियोगिताओं में रजिस्टर्ड प्रतिभागिता हेतु छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।


  समापन एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित अपरान्ह 3 बजे किया गया। 


प्रो.सुरेंद्र सिंह निदेशक, विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान, रा.दु.वि.वि., जबलपुर ने स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय प्रदान किया। 

डॉ अजय मिश्रा ने धन्यवाद डॉ मीनल दुबे ने संचालन किया। 

कार्यक्रम में मूल्यांकन कार्य प्रो सुनीता शर्मा, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, प्रो रामराखयानी,रिटायर्ड, रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय, प्रो शिखा पराशर, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज जबलपुर ने किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में डॉ मीनल दुबे, डॉ सुनील चौधरी, सम्राट बोस, श्रुति रामजी, प्रियंका सिंह, स्वाति राय एवं समस्त छत्र छत्राये एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।


No comments:

Post a Comment