BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 26, 2023

समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय



हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय भगवान माना गया है और किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य से पहले उनका पूजन अनिवार्य है. कहते हैं कि गणेश जी का पूजन करने के बाद यदि किसी कार्य की शुरुआत की जाए तो उसमें सफलता अवश्य हासिल होती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा गया है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी विघ्न हर लेते हैं और उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ यदि उनका पूजन किया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं. साथ ही जातक के जीवन में आ रही परेशानियों को भी दूर करते हैं. इसके अलावा बुधवार के दिन कुछ उपाय भी अपनाए जा सकते हैं.
बुधवार के उपायज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर में जाएं और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं. कहते हैं कि इससे गणपति प्रसन्न होते हैं और भक्त को धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी को दूर्वा अतिप्रिय है और इसलिए उनकी पूजा में दूर्वा अवश्य शामिल की जाती है. कहते हैं कि बुधवार के दिन गणेश जी का पूजन करते समय उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करें. इससे वह प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.
इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति जीवन में परेशानियों का सामना कर रहा है और चाहकर भी उनसे छुटकारा नहीं पा रहा तो उसे बुधवार के दिन गाय को हरी घास अवश्य खिलानी चाहिए. कहते हैं कि इससे व्यक्ति के जीवन में आ रहे आर्थिक संकट भी दूर होते हैं.
किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं तो गणेश जी के मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाएं और फिर उसमें से सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं. ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी.
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो उसे नौकरी व व्यापार के क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग व हरे रंग के वस्त्र दान करें. इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा और बुध ग्रह मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. 

रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.


No comments:

Post a Comment