BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का चुनावी शंखनाद,विकास के नाम पर आदिवासियों को विस्थापित करती है सरकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 3, 2023

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का चुनावी शंखनाद,विकास के नाम पर आदिवासियों को विस्थापित करती है सरकार




दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिडोरी मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा के साथ अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का चुनावी शंखनाद कर दिया है। डिंडोरी में गोंडवाना संकल्प जन अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम,राष्ट्रीय क़ानूनी सलाहकार मेहमूद प्राचा सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी ने डिंडोरी जिला मुख्यालय से गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने संकल्प जन अधिकार मिशन के तहत विधानसभा चुनाव 2023 का संखनाद कर दिया है,जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर मरकाम,राष्ट्रीय क़ानूनी सलाहकार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट के मेहमूद प्राचा एवं प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोरते के एवं हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा और कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने अपनी पार्टी छोड़ गोंडवाना का दामन थाम लिया। अपार जन समूह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद डिंडोरी की धरती से किया गया है,जहां विशाल जन समूह को देखते हुए अब लग रहा है की मध्यप्रदेश मे गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी की एक आंधी चल निकली है,अब इसे रोक पाना किसी की बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा की हम आदिवसियों को हक़ और अधिकार कोई दिला सकता है तो वो गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ही है!वही सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील मेहमूद प्राचा एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार ने कहा कि देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सब नौकर हैं। जनता मालिक है, नौकर अपनी जेब से कुछ नहीं देता वो हमारा अधिकार है।

संकल्प जन अधिकार कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मैदान संभालने का आव्हान किया।

No comments:

Post a Comment