रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव की ग्राम पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर के तत्वाधान मे न्याय विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना टेली लॉ सर्विस की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत मोहगांव मे किया गया। इस कार्यशाला मे ग्राम के लोगो को टेली लॉ सर्विस की संपूर्ण जानकारी सीएससी vle के द्वारा समझाई गयी। टेली लॉ सर्विस सरकार द्वारा संचालित एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। जैसा कि टेली लॉ योजना के vle आकाश चक्रवर्ती ने बताया कि इस सर्विस के अंतर्गत दूर दराज मे रहने वाले सभी ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक कानूनी सलाह उपलब्ध करवाई जाती है, किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह या जानकारी की आवश्यकता पड़ती है तो वह अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर जाकर या स्वयं टेली लॉ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी समस्या को रजिस्टर कर वकीलो से निःशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत जमीन जाय जाद से संबंधित विवाद, मारपीट, छेड़ छाड़, दहेज प्रथा,तलाक, घरेलू हिंसा से बचाव, बाल विवाह, भ्रूण
ग्राम पंचायत मोहगांव में एक दिवसीय टेली लॉ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
bydigital bharat
-
0
