BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोम प्रदोष व्रत आज, पूजा में जरूर करें ये काम, भगवान शिव की होगी विशेष कृपा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 3, 2023

सोम प्रदोष व्रत आज, पूजा में जरूर करें ये काम, भगवान शिव की होगी विशेष कृपा



प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 3 अप्रैल यानि आज है। 3 अप्रैल को सोमवार है, इसलिए इस प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat) के नाम से जाना जाएगा। सोमवार का दिन भोलेशंकर को समर्पित होता है, जिस वजह से सोम प्रदोष व्रत का महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की पूजा- विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट….

सोम प्रदोष व्रत 2023 शुभ मुहूर्त
तीन अप्रैल 2023 सोमवार को सुबह 6:24 पर सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त (Som Pradosh Vrat 2023 Shubh Muhurat) शुरू हो चुका है। और अगले दिन 4 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को सुबह 8:00 बजकर 5 मिनट तक है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपको पुण्य कई गुना ज्यादा मिलता है।

सोम प्रदोष व्रत 2023 पूजा मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार सोम पूजा मुहूर्त (Som Pradosh Vrat 2023 Puja Shubh Muhurat) 3 अप्रैल शाम 5:00 बजकर 55 मिनट से उसी दिन 7:30 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

No comments:

Post a Comment