BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नर्मदा लिफ्ट सिंचाई की घोषणा से किसानों में हर्ष - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 29, 2023

नर्मदा लिफ्ट सिंचाई की घोषणा से किसानों में हर्ष



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला विगत गुरुवार को बबलिया में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री को बीजाडांडी,नारायणगंज और निवास के किसानों ने बहुप्रतीक्षित नर्मदा लिफ्ट सिंचाई की मांग रखी।मुख्यमंत्री ने पत्रकार के समक्ष इस बहुप्रतीक्षित मांग के सबंध में बताया कि नर्मदा नदी में चार जगह लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने की घोषणा किया।बरगी लिफ्ट सिंचाई अभियान बीजाडांडी के देवलाल मलगाम जमठार, सेवकली बाई सरपंच खापा, ब्रज लाल कुंजाम सरपंच मुलडोंगरी,  भगत मरावी सरपंच पिपरीया,राम सिंह पिंडरई,सुरेश मरावी वन ग्राम खेरूवारे,

 धरम सिंह धुमकेती पौंडी, दशरथ मसराम मानिकसरा  पुरषोत्तम मलगाम पिंडरई, सुखदेव नेताम  अशोक बरकड़े मुसाखोह, 

अजमेर गोठारिया मगरधा एवं केहर सिंह मार्को और शारदा यादव बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा किये गए इस घोषणा का स्वागत किया है।बरगी लिफ्ट सिंचाई अभियान बीजाडांडी ने राज्यमंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,क्षेत्रीय विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले, जिला ,जनपद एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि, नागरिक समाज और मंडला पत्रकार को इस अभियान का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया है।ज्ञात हो कि इस मांग के लिए धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शासन प्रशासन को लगातार ज्ञापन दिया गया था।नारायणगंज से जबलपुर पैदल जन विकास यात्रा में लोगों ने लिफ्ट सिंचाई की मांग प्रमुखता से आयुक्त के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा गया था।

मंडला जिले का बीजाडांडी, नारायणगंज और निवास विकास खंड  पठारी क्षेत्र है।यहां अधिकांश खेती बर्षा अधारित है।खेती से आजीवका की पूर्त नहीं होने के कारण भारी मात्रा में पलायन होता है।

बरगी जलाशय से लिफ्ट सिंचाई  के लिए 

 जमठार क्षेत्र,जामुनपानी क्षेत्र, बेलखेङी क्षेत्र बीजाडांडी और नारायणगंज के चाटी- समनापुर क्षेत्र, चीरी-सागर क्षेत्र का प्रस्ताव पुर्व में ही सरकार को दिया जा चुका है।


No comments:

Post a Comment