चावल की तरह रोटी भी हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा है. इसे हम कई रूप में खाते हैं, जिसमें ब्रेड, चपाती, पराठे, फुल्का, तवा रोटी, तंदूरी रोटी, रूमाली रोटी, खमीरी रोटी शामिल हैं. हम में से काफी लोग इसे बेहद चाव से खाते हैं. जो लोग वजन घटाने की कोशिश करते हैं उन्हें लगता है कि चावल की जगह रोटी भरपूर मात्रा में खाई जा सकती है, लेकिन हर चीज की लिमिट है, जिसे क्रॉस करना खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि ज्यादा रोटी खाना क्यों बुरा है और एक दिन में कितनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.
जो लोग वेट लॉस प्रॉसेस से गुजर रहे हैं उन्हें रोटी खाने में भी लिमिट तय करनी चाहिए. एक हेल्दी एडल्ट मेल को एक दिन में करीब 1700 कैलोरीज का सेवन करना चाहिए, इस हिसाब से वो 2 मील के दौरान 3-3 रोटियां खा सकते हैं. वहीं अगर महिलाओं की बात की जाए तो उन्हें एक दिन में 1400 कैलोरीज का सेवन करना चाहिए. इस हिसाब से वो 2 मील के दौरान 2-2 रोटियां खा सकती हैं. इससे वजन मेंटेन करना आसान हो जाता है.
रोटी खाने वाले लोग इस बात का रखें ख्याल
रोटी को भले ही चावल के मुकाबले थोड़ा हेल्दी माना जाता है, लेकिन इस फूड को पचाने में ज्यादा वक्त लगता है, ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ख्याल नहीं रखेंगे तो कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में जब आप रात के वक्त रोटी खाते हैं जो इसके थोड़ी देर बाद आप 15 से 20 मिनट तक जरूर टहलें ऐसा करने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है. कुछ लोग डिनर में रोटी खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं, जो सही तरीका नहीं है. बेहतर है कि आप भोजन के करीब एक घंटे बाद ही आराम करें.
गेहूं की जगह खाएं इन अनाज की रोटियां खाएं
अगर आप जल्द से जल्द वजन कम करना चाहते हैं तो गेहूं की जगह मल्टीग्रेन अनाज से तैयार किए गए आटों की रोटियां खाएं. इसमें मक्का, ज्वार, रागी, कुट्टू और बाजरे के आटे की रोटियां शामिल हैं. इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती हैं, जिसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप ज्यादा भोजन करने से बच जाते हैं.

No comments:
Post a Comment