रेवांचल टाईम्स मंडला जिले के मोहगांव. विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूर मंगल भवन से बारात निकाली गई बरात को बैंड बाजे डीजे के साथ मोहगांव बस स्टैंड होते हुए जनपद मुख्यालय पर पहुंची कार्यक्रम में शुभारंभ सर्वप्रथम कन्या पूजा एवं सरस्वती पूजन फूल माला तिलक बंधन हल्दी चावल का तिलक के साथ हुआ l केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सभी वर-वधु को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान नवदंपत्तियों को आशीर्वाद भी दिया। योजना को जनकल्याणकारी बताते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं वर-वधु को बधाई दी। निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने परिणयसूत्र में बंधने वाले नए जोड़ों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
जिसमें शामिल हुए 82 जोड़े पंजीयन 88 जोड़ों का हुआ था पंजीयन जिसमें 6 जुड़े रहे अनुपस्थित थे l सभी जोड़ों जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नवदंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यक्रमों से यह कार्यक्रम कराया गया था जिसमें फर्जी तरीके से विवाह कराया गया एवं शादी कार्यक्रम का टेंडर खाना, पानी ,टेंट, डीजे ,फोटोग्राफर, बगैर टेंडर निकाले अनुमति दे दी गई है l
विवाहित जोड़ों एवं परिजनों के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था नहीं थी ना ही पंखे की व्यवस्था बहुत ही दयनीय थी क्योंकि जोड़ों को जमीन पर बैठाया गया था l उनके लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं थी ना ही l जनपद पंचायत मोहगांव सभा कक्ष में सभी जोड़ों को जमीन पर बैठाया गया था l और मंत्री महोदय सभी नव दंपति को अपने हाथों से चेक वितरण किया l लेकिन सीईओ की मिलीभगत से कर्मचारी सचिव के द्वारा यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाभाविन्त कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पात्र कराया गया l

No comments:
Post a Comment