मंडला 1 अप्रैल 2023
प्राप्त जानकारी के
अनुसार राज्य शासन द्वारा अधिसूचना 19 दिसम्बर 2022 में आंशिक संशोधन करते हुए सोमवार 3 अप्रैल 2023 को महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण
मध्यप्रदेश में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत
सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश का दिन घोषित किया गया है। राज्यशासन ने अधिसूचना 19 दिसम्बर 2022 के द्वारा महावीर जयन्ती पर्व पर मंगलवार 4 अप्रैल 2023 को पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया
है।
No comments:
Post a Comment