BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्री मे 325 जोडे बंधे विवाह बंधन में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 24, 2023

सर्री मे 325 जोडे बंधे विवाह बंधन में


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत नैनपुर के बम्हनी बंजर, अन्तर्गत ग्राम पंचायत सर्री मे मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के अन्तर्गत 23/4/23 को अक्षय तृतीया के अवसर पर 324 जोडों का विवाह और 1 मुस्लिम जोडे का निकाह सम्पन्न हुआ इस अवसर पर क्षेत्र के सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके विधायक देवसिंह सैयाम जनपद अध्यक्ष ओमवती उइके सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर इस विवाह के साक्षी बनकर अपना आशीर्वाद दिया। ग्राम पंचायत सर्री मे इस विशाल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सरपंच प्रेम लाल उइके के नेतृत्व में आयोजन समिति द्वारा और सहयोगी संस्था के द्वारा कर ली गई थी और एक दिन पूर्व ही सभी जोडे के परिजनों को बुलाकर मगरमाटी तेल हल्दी इत्यादि रश्मे निभाई गयी और आज पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इस आयोजन मे सभी ग्रामवासियों का भी सहयोग रहा इस आयोजन मे पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा है इस अवसर पर विवाह बंधन में बंधे जोडो को शासन की मंशा अनुसार 49 हजार रूपये का चेक अतिथियों के कर कमलो से वितरण किये गए कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल ने सभी का आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सिंगौर ने किया।


No comments:

Post a Comment