BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
3 अप्रैल को होने वाली परीक्षा हुई निरस्त धनराजू एस संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2023 को आदेश जारी करके इन परीक्षाओं को किया निरस्त.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 2, 2023

3 अप्रैल को होने वाली परीक्षा हुई निरस्त धनराजू एस संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2023 को आदेश जारी करके इन परीक्षाओं को किया निरस्त....


रेवांचल टाईम्स - भोपाल मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र उत्सव भवन b-wing अरेरा हिल्स भोपाल द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए मध्य प्रदेश के समस्त जिला परियोजना समन्वयक को 3 अप्रैल को पांचवी आठवीं होने वाली वार्षिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि उपरोक्त संदर्भित आदेशों के क्रम में लेख है कि पांचवी एवं आठवीं की गणित विषय की परीक्षा दिनांक 3 अप्रैल 2023 को आयोजित की जानी निर्धारित थी। अपरिहार्य कारणों से ये परीक्षा स्थगित की जाती है। इस परीक्षा की आगामी तिथि हेतु निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे धनराजू एस संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 2 अप्रैल 2023 को आदेश जारी करके इन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है आगामी तिथि घोषित करके नई डेट पांचवी आठवीं के छात्रों को परीक्षा के लिए निर्धारित की जाएगी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment