रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले में माहिष्मती सर्व ब्राम्हण सभा मंडला की आवश्यक बैठक माँ सिंहवाहिनी दिव्य कामधेनु भगवान परशुरामजी मंदिर नावघाट मंडला में सम्पन्न हुई, बैठक में सर्व सम्मति से भगवान परशुरामजी का प्राकट्योत्सव 22 अप्रैल 2023 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भगवान के पूजन अर्चन पश्चात सुबह 9 बजे से विशाल वाहन रैली शोभायात्रा बजरंग चौराहा महराजपुर से निकलकर भगवान परशुरामजी मंदिर नावघाट मंडला में पूर्ण होगी, जंहा भोग प्रसादी वितरण होगा। इसी तरह सामूहिक व्रतबन्ध का भी कार्यक्रम 29 मई 2023 को आयोजित किया गया है जिसमे व्रतबन्ध हेतु बटुकों के नाम आना प्रारम्भ हो गए हैं इस वर्ष 101 बटुकों के व्रतबंध किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु रैली संचालन समिति, महिला समिति, पूजन व्यवस्था समिति, प्रचार प्रसार समिति, भोजन जलपान समिति, स्वागत समिति, आर्थिक व्यवस्था समिति, समन्वय समिति का गठन किया गया । माहिष्मती सर्व ब्राम्हण सभा मंडला की ओर से सभी विप्र बंधुओं मातृ शक्तियों युवा साथियों से कार्यक्रम में सुनिश्चित सहभागिता की अपील है, साथ ही जिले के सभी प्रमुख प्रखंडो बिछिया, अंजनिया, बम्हनी, नैनपुर, पिंडरई, निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज, घुघरी में भी भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा रैली पूजन अर्चन का कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रखंडो द्वारा मनाया जावेगा एवं 29 मई 2023 को सामूहिक व्रतबन्ध कार्यक्रम में जिले के सभी विप्रबन्दुओं की उपस्थिति रहेगी ।
दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु इन समितियों का हुआ गठन -
मातृशक्ति रैली संचालन समिति-
इस समिति में प्रतिमा बाजपेयी, साधना दुबे, अनीता तिवारी, वंदना अवस्थी, अर्चना पाण्डेय, तृप्ति शुक्ला, पूजा ज्योतिषी, नीलू दुबे, नीलिमा बाजपेयी, रागनी तिवारी, गंगोत्री बड़गइंया, पुष्पा ज्योतिषी, नीलिमा तिवारी, राखी मिश्रा, मनी तिवारी, मेघा पाण्डेय, कीर्ति बाजपेयी, प्रेमलता तिवारी, प्रांजलि त्रिवेदी, अर्पिता दुबे, गीता शुक्ला, बिनीता मिश्रा, दुर्गा ज्योतिषी, श्रद्धा चौबे, प्रेमलता मिश्रा, इंदू पाँडे, मंजू द्विवेदी, ममता चौबे, अनीता कटारे, प्रीती दुबे, राखी तिवारी रहेंगी ।
स्वागत वंदन समिति -
इस समिति में पं प्रवीण बाजपेयी, प.संतोष तिवारी, प.प्रदीप तिवारी, पं अभिताभ मिश्रा, पं सुधीर मिश्रा झब्बू, प.शशांक शुक्ला, पं आशीष त्रिपाठी, प.शैल तिवारी, सुषमा मिश्रा, नेहा बाजपेयी रहेंगी।
पूजन व्यवस्था समिति -
इस समिति में पं अर्जुन मिश्रा, पं प्रभात उपाध्याय, पं शैल दुबे, पं ऋषिराजन तिवारी, पं अरविंद शुक्ला, पं सुनील उपाध्याय, पं संजय दुबे, पं रमेश दुबे, पं राहुल दुबे, प्रतिमा बाजपेयी, माधुरी बाजपेयी रहेंगी ।
प्रचार प्रसार समिति -
इस समिति में पं राजन तिवारी, पं चारूदत्त शुक्ला, पं अरुण जय अवस्थी, पं अनिरुद्ध बाजपेयी, पं लकी द्विवेदी, पं अरिन मिश्रा, पं सुधीर मिश्रा झब्बू, पं शानू प्रकाश दुबे, पं संजीव ठाकुर शर्मा, कुमारी पूजा ज्योतिषी रहेंगी ।
अर्थ व्यवस्था समिति -
इस समिति में पं अशोक दुबे, पं आकाश दीक्षित, पं प्रमोद पाण्डेय, पं डी के दुबे, पं उमाशंकर मिश्रा, पं संतोष तिवारी, पं संजय दुबे आजाद, पं प्रदीप त्रिवेदी, पं संतोष उपाध्याय, पं आशीष त्रिवेदी, पं श्री डी के बाजपेयी रहेंगे ।
भोजन, जलपान समिति-
इस समिति में पं प्रशांत बाजपेयी, पं चारूदत्त शुक्ला, पं राकेश शुक्ला, पं मनीष दुबे, प.अभय बाजपेयी पं सुधीर तिवारी, पं संजीव ठाकुर शर्मा, पं संतोष शुक्ला, पं धर्मेंद्र मिश्रा, अर्चना तिवारी, निधि तिवारी, सोनाली दुबे रहेंगी ।
समन्वय समिति-
इस समिति में पं सुधीर उपाध्याय, पं भीष्म द्विवेदी, पं राकेश तिवारी, पं अनूप मिश्रा, पं अमित शुक्ला, पं जयदत्त झा, पं प्रफुल्ल मिश्रा, पं सुशील मिश्रा, पं संजय तिवारी, पं तारेंद्र तिवारी, पं सुनील मिश्रा, पं अनिल दुबे, पं रवींद्र शर्मा, पं बृजेन्द्र शुक्ला, पं प्रवीर तिवारी रहेंगे ।
No comments:
Post a Comment