BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भगवान शिव के 11वें अवतार थे बजरंग बली, ऐसे हुआ था जन्म, जानें हनुमान जयंती का महत्व - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 6, 2023

भगवान शिव के 11वें अवतार थे बजरंग बली, ऐसे हुआ था जन्म, जानें हनुमान जयंती का महत्व

  


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का दूसरा नाम संकटमोचन भी है और इसका मतलब है कि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को हर लेते हैं. यानि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन में परेशानियों से जूझ रहा हो तो उसे बजरंग बली का पूजन करने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि इससे उसके सभी संकट, डर व भय दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है. पंचांग के अनुसार आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन भक्तजन व्रत करते हैं और हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजरंगी बली भगवान शिव के 11वें अवतार थे? आइए जानते हैं उनके जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा और हनुमान जयंती का महत्व.

हनुमान जी की जन्म कथा

हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है. हनुमान जी के जन्म से जुड़ी सबसे प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन किया गया, तो उससे निकले अमृत को असुरों ने छीन लिया था. इसके बाद देव-दानवों के बीच युद्ध छिड़ गया. जो अनंत काल तक चला.

ये देख भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया. उस रूप को देख भगवान शिव भी कामातुर हो गए थे. भगवान शिव ने वीर्य त्याग किया, जिसे पवनदेव ने वानरराज केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में प्रविष्ट कर दिया. इसके फलस्वरूप माता अंजना के गर्भ से श्री हनुमान का जन्म हुआ था.

हनुमान पूजा का महत्‍व

कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से शनि का प्रकोप कम होता है. हर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करने से ना केवल शनि की कृपा मिलती है, बल्कि जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष तौर पर हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन लोग पूरे विधान के साथ उनका पूजन करते हैं. हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि अगर व्यक्ति की कोई मनोकामना है तो पीपल के पत्ते पर श्रीराम लिखकर मन में मनोकामना बोलें और वह पत्ता हनुमान जी के चरणों में समर्पित कर दें. इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स  इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.


No comments:

Post a Comment