BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोते हुए वृद्ध की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस जुटी जांच में सिमरिया गाँव की घटना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 5, 2023

सोते हुए वृद्ध की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस जुटी जांच में सिमरिया गाँव की घटना...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना बम्हनी के ग्राम सिमरिया दखनी टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक वृद्ध  अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया और उसके उसके मुंह पर चोट के निशान देखें गये सिमरिया गाँव के टीकाराम मरावी जो की घर पर अकेले था और उनका पूरा परिवार चौक वारसा के कार्यक्रम को लेकर दूसरे गाँव गया हुआ था जब रात के लगभग 2 बजे उनका परिवार घर वापस आये तो देखा की टीकाराम अपने बिस्तर पर लेटे है और उनके चेहरे पर चोट के निशान है नजर आए तो तत्काल परिजनों ने बम्हनी थाना को जानकारी दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया जांच में जुट गई वही जांच के दौरान पुलिस ने पाया की घर के पीछे दरवाज़े की कुंडी खुली हुई है और घर के बाहर पैरो के निशान है, पाए गए जिसको लेकर परिजनों के द्वारा घर में रहे वृद्ध की हत्या होने आशंका जताई जा रही है, बम्हनी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच की कार्यवाही में जुटी है।

No comments:

Post a Comment