रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना बम्हनी में दिनांक 05.04.23 को सूचना कर्ता महेन्द्र मर्सकोले के द्वारा मृतक टीकाराम की मृत्यु के संबंध मे सूचना मिलने पर थाना बम्हनी पुलिस द्वारा मौके पर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। मौके पर प्राप्त साक्ष्य, पत्नि एवं रिस्तेदारों के बयानों तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट व जांच के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर थाना बम्हनी में दो आरोपियों के विरूद्ध 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री रजत सकलेचा द्वारा थाना प्रभारी बम्हनी निरीक्षक नीलेश दोहरे को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र कंवर एवं एस.डी.ओ.पी. नैनपुर अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मजह 06 घंटे की भीतर तत्परता से आरोपी की तलाश पता साजी कर हत्या के दोनो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की जिन्होने अपना जूल्म स्वीकार करते हुए जादुटोने के शक में उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया जूर्म स्वीकार करने पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
वही अंधी हत्या के खुलासे में निरी. नीलेश दोहरे, उप. निरी. लक्ष्मीचंद बिसेन, उप निरी. वकार खान, उप निरी. कृष्णा उईके, का.सउनि राकेश बघेल, सहा. उप. निरी.सी.एम पटले, सउनि ज्ञानेश्वर इंडपाचे, प्र. आर. अवधेश तिवारी, प्र. आर. धीरज नाग, चालक प्र.आर. जितेन्द्र मर्सकोले, आर. क्र. ओमप्रकाश, आर. क्र. सुनील, आर.क्र. यमुना प्रसाद, आर.क्र. कुनाल, आर. के. विलेन्द्र, आर.क्र. भागवत, सैनिक भारत मर्सकोले, रघुदन सिंगौर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment