BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया सांसद बंगले का घेराव... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 19, 2023

महिला कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में किया सांसद बंगले का घेराव...



रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में सांसद बगले का घेराव कर दिया वही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी के निर्देशानुसार एवम मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा आदरणीया विभा पटेल के आदेशानुसार बढ़ती हुई महंगाई गैस सिलेंडर,तेल, एवम् दैनिक जीवन की वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में जिला महिला कांग्रेस मंडला की अध्यक्ष शकुन जंघेला और नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा मर्सकोले के नेतृत्व में महिलाओं ने मंडला लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री मा.फग्गन सिंह कुलस्ते जी के बंगले का घेराव किया गया,इस दौरान महिलाओं ने थाली चम्मच बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने और जनता को महंगाई से राहत देने का आह्वान किया। सभी कांग्रेस जनों ने मऊ में आदिवासी युवती के गैंगरेप और थाने में मामला दर्ज करवाने गए आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, इस दौरान सुमन श्रीवास, रेखा महोबिया, रोहिणी स्वरूप, सरिता मरावी,रेखा परते,इंद्राणी मरावी, सुलोचना पटेल, सुलक्षणा मर्सकोले, सकुना उइके,शिप्रा नामदेव, सकीना परवीन,ज्योति उईके,शांति बंसकार, सुकलो टेकाम, अजरा खान, सितारा बी, रजनी गुप्ता,अंजना नामदेव,आदि महिला नेत्री शामिल मौजूद रहीं।

             वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित राकेश तिवारी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशु जैन, शेख अतीक शब्बू,शेख समीम कल्लू भाईजान, मुकेश कछवाहा,श्रीकांत कछवाहा, सालिक राम दुबे,जावेद कुरैशी, बलराम चक्रवर्ती, किशन उइके,कुलदीप कछवाहा एवम सोशल मीडिया विभाग प्रभारी विवेक दुबे शामिल रहे।।

No comments:

Post a Comment