BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस की थाना बम्हनी क्षेत्रांतर्गत काम्बिग गस्त, अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 06 आरोपियों से 45 लीटर अवैध शराब जप्त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 19, 2023

मंडला पुलिस की थाना बम्हनी क्षेत्रांतर्गत काम्बिग गस्त, अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 06 आरोपियों से 45 लीटर अवैध शराब जप्त...




रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने हेतु एवं कॉम्बिन गश्त कर गुंडा बदमाश/निगरानी बदमाश, फरार आरोपियों, वारंटीओं पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में दिनांक 18 मार्च की रात्रि एवं दिनांक 19 मार्च 2023 को दरमियान रात थाना बम्हनी पुलिस द्वारा काम्बिग गस्त किया गया।  गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की जाकर उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है, गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटीओं की तलाश की गई, चौकी अंजनिया द्वारा काम्बिग गस्त के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर 45 लीटर अवैध शराब जब्त कर अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा आदि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। 

      वही उक्त कार्यवाही निरीक्षक नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी के द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, उनि वकार खान, Asi राजेश सराठे, Asi अशोक चौधरी, Hc उत्तम पटेल, Hc पूसुलाल पंचेश्वर, Hc फागुलाल, C उत्तम गोठरिया, c इसरार खान, c राम प्रसाद नेताम, c कीर्ति नगपुरे, Lc अनुपा, Lc रितु, सैनिक टीसी जंगेला के द्वारा कार्यवाही की गई।

No comments:

Post a Comment