BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में भारी धांधली...? फर्जी परीक्षा आयोजित कर कर रहे साक्षर ,सामाजिक चेतना केंद्र में गतिविधि सुस्त ,,, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 19, 2023

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में भारी धांधली...? फर्जी परीक्षा आयोजित कर कर रहे साक्षर ,सामाजिक चेतना केंद्र में गतिविधि सुस्त ,,,



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला जो कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत भारी धांधली मनमानी और लापरवाही की जा रही है आवंटित धन की होली खेली जा रही है अक्षर साथियों को कोई मानदेय या वेतन की राशि नहीं दी जा रही है बाकी कामों में सरकार द्वारा पैसा खर्च किया जा रहा है कहां कितना पैसा खर्च किया गया है यह जांच का विषय हो गया है मध्यप्रदेश के मंडला जिले में इस योजना के अंतर्गत अब तक कितनी राशि खर्च हुई और कहां कहां खर्च की गई विशेष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए 19 मार्च  वर्ष 2023 को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के लगभग सभी माध्यमिक शालाओं में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बिना पढ़ाई लिखाई के परीक्षा आयोजित की गई इस तरह से पूर्व में भी कई बार बिना पढ़ाई लिखाई के परीक्षा आयोजित की गई है और यह क्रम लगातार जारी है पठन-पाठन की कोई सामग्री प्रदान नहीं की जाती है सामाजिक चेतना केंद्र बंद पड़े हुए हैं पुस्तकालयों का संचालन भी बंद पड़ा हुआ है अक्षर साथियों की घोर उपेक्षा की जा रही है साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को ऐसी योजना के अंतर्गत काम नहीं दिया गया अलग से अक्षर साथियों की नियुक्ति की गई जिससे साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों में भी नाराजगी जोरदार पनप गई है लगातार धांधली की जा रही है फर्जी बिल वाउचर लगाकर सरकार द्वारा दिए गए धन की बंदरबांट की जा रही है ऐसी चर्चा संपूर्ण मंडला जिले में जोरों से चल रही है सही क्या है शासन प्रशासन के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि समाज सेवी संगठन इस विषय पर विशेष जांच कराएं और नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का सही क्रियान्वयन मंडल जिले में कराया जाए साक्षर भारत मिशन के प्रेरकों को काम दिया जाए जो अक्षर साथी इस योजना के अंतर्गत काम कर रहे हैं उन्हें वेतन दिया जाए या मानदेय की राशि दी जावे संपूर्ण कार्यक्रम की विशेष जांच कराने की मांग अनेक लोगों के द्वारा की गई है जन अपेक्षा है सरकार शीघ्र जांच कराएं।

No comments:

Post a Comment