रेवांचल टाईम्स - आदिवासी जिला मंडला में सरकार लोगो को मुलभूत सुविधाएं टी उपलब्ध करा रही है पर क्या जिन योजनाओं के क्रियान्वयन करने के लिए सरकार लाखों करोड़ों खर्च कर रही है तो क्या उस योजना का लाभ लोगो को मिल रहा है या नही ये देखना वाला इस जिले में कोई नही और सरकारी तंत्र तो केवल भ्रष्टाचार करने के लिए बैठा हुआ है। किस योजनाओं में कितना कमीशन मिल जाये बस इसी फिराक में लगा रहता है लोगो को सुविधाएं मिले न मिले वह तो केवल खाना पूर्ति कर कागज़ के पेट भर कर अपनी वाह वाही लूट लेता है और कागज का पेट भरा देख सरकार भी इनकी पीट थपथपाती पर जो कागज़ों में लिखा है वह जमी में कितना सच है ये तो केवल वही बता सकते जिनके लिए सरकार लाखो करोड़ों खर्च हुए है।
वही जानकारी के अनुसार मंडला जिले के विकास खण्ड नैनपुर में लोग आज भी नदी में मशीन लगाकर भर रहे है। पानी की टंकी ग्रामीण कर चुके अनेकों बार शिकायत रोजगार सहायक नल कटवाने की देता है। धमकी
गुणवताहीन कार्य करने के कारण ठेकेदार की शिकायत सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर नही हो रही है। कार्यवाही
नैनपुर/मंडला
ग्राम पंचायत स्तर हर निर्माण कार्य बड़ी निष्ठा और कर्तव्य से करने की इच्छा शक्ति से शासन से पैसा देती है। मगर उसके अधिकारी और कर्मचारी मिलकर जमकर चुना लगा रहे है। वही पीएचई विभाग के एसडीओ रंगारे और उपयंत्री राजकुमार उईके ने ग्राम पंचायत निवारी में करोड़ों की नल जल योजना का काम किया है। मगर ठेकेदार के साथ मिलकर ऐसा काम किया है। की योजना का लाभ आज तक ग्राम वासियों को नही मिल पा रहा है। और ग्रामवासी नदी का पानी पीने के लिऐ मजबूर है। वही ग्राम वासियों के द्वारा शिकायत करने पर रोजगार सहायक नल कटवाने की खुली बात कहता है। जिसके कारण ग्रामवासी शिकायत करने से डरते है। और चुप चाप नदी का पानी पीने के लिऐ मजबूर है। वही जब पीएचई के एसडीओ से जानकारी लेनी चाही गई तो एसडीओ ने फोन नही उठाया है। जिससे साफ होता है। की ग्राम पंचायत के निवासियों को गंदा पानी पिला रहे है। जबकि पीएचई के अधिनियम में उल्लेख है। ग्राम वासियों को नदी और नालों से पानी नहीं दे सकते है। मगर पीएचई के अधिकारी और ग्राम पंचायत निवारी का रोजगार सहायक ग्राम वासियों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। और प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी मोन है। जिससे साफ पता चलता है। ग्रामवासियों की जान सस्ती है।
ग्राम निवारी में एक दिन के अंतर में आता है। नल में पानी
आज मानव 21 वी सदी में जी रहा है। और शहर के लोग फिल्टर और हाई फिल्टर का पानी पी रहें है। मगर ग्राम निवारी पंचायत के निवासी आज भी नदी का गंदा पानी पीने के लिऐ मजबूर है। जहाँ एक तरफ शासन नल जल योजना लगाकर लोगो को साफ पानी मिले जिसको लेकर करोड़ों खर्च कर ग्राम वासियों के लिऐ पीने के पानी के साफ पानी की व्यवस्था करने में लगी है। मगर पीएचई विभाग के अधिकारियों को कमाई करने का मौका मिल गया है। जो पंचायत के कर्मचारियों से मिलकर शासन को जमकर चुना लगा रहे है। वही ग्राम निवारी के चमरडोल मोहल्ला निवासी तुलसी राम भवारे ने बताया की वार्ड में पानी की बड़ी किल्लत है। नल में पानी नहीं आता है। हम लोग पानी के लिऐ कुआ का पानी का प्रयोग करते है। मगर रोजगार सहायक रामनिवास ठाकुर इन दिनों पूरे पवार में है। अगर कोई ग्राम वासी उसके विरुद्ध बात करता है। तो उसको योजना का लाभ देने से वंचित कर देता है। और ग्राम पंचायत के चक्कर कटवाता है। जिसके कारण ग्राम वासियों में भारी नाराजगी का माहौल बना हुए है।
रोजगार सहायक अवैध कालोनियों को दे रहा है संरक्षण। ग्राम पंचायत की एनओसी और पंचायत के निर्माण कार्य में कर रहा है। ठेकेदारी
वही जानकारी के अनुसार इन दिनों ग्राम पंचायत का रोजगार सहायक ही ठेकेदार बन बैठा है। ठेकेदारी, कर के जमकर माल छाप रहा हैं। और शासन को जमकर चुना लगा रहा है। रोजगार सहायक की मनमानी ग्राम पंचायत में इस कदर हावी हैं। वह कर्मचारी होने के बाद खुद ठेकेदार बन गया हैं। और शासन की योजना से होने वाले निर्माण को स्वयं ठेका लेकर मोटी रकम बचा रहा हैं। जिसमे कुछ समय पहले एक शेड का निर्माण किया गया हैं। मगर उस शेड में पतले टीन लगा मोटी निर्माण कार्यकी गुणवता बता जिसमे उपयंत्री के साथ खुली साठ गांठ कर मोटा माल कमाया है और रोजगार सहायक की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई है। मगर दबंग रोजगार सहायक प्रशासन की कार्यवाही से नही डरता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। और जनपद पंचायत के अधिकारी भी रोजगार सहायक से दबे नजर आ रहे हैं। जो रोजगार सहायक पर कार्यवाही करने के नाम कतराते है। वही ग्राम पंचायत में विकास शुल्क के नाम पर अवैध कालोनाइजर से जमकर वसूली कर रहा है। और नदी और नालों के किनारे बन रही अवैध कालोनियों को ग्राम पंचायत से एनओसी जारी कर रहा है। वही अवैध कालोनियों से मोटी रकम लेता है। और ओपचारिक शुल्क की रसीद काट कर मोटा माल कमा रहा है।
इनका कहना है।
ग्राम निवारी के चमरडोल मोहल्ला निवासी प्यारे लाल भवारे ने बताया की वार्ड में पानी की बड़ी किल्लत है। नदी में मशीन लगाकर टंकी में भर कर ग्राम में पानी सप्लाई की जाती है। हम लोग पानी के लिऐ कुँआ का पानी का प्रयोग करते है।
प्यारे लाल भवारे
चमरडोल मोहल्ला निवारी नैनपुर

.jpeg)

No comments:
Post a Comment