BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिथि शिक्षक 10 अप्रैल से खड़ा करेंगे जन आंदोलन पी.डी.खैरवार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 23, 2023

अतिथि शिक्षक 10 अप्रैल से खड़ा करेंगे जन आंदोलन पी.डी.खैरवार



 दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला अतिथि शिक्षक परिवार अब सरकार की अतिथि शिक्षक और शिक्षा विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर विरोध प्रकट करेंगे।

 इस आशय की जानकारी मंडला जिले से अतिथि शिक्षक परिवार जिला अध्यक्ष एवं अतिथि शिक्षक महासंघ के सदस्य पी.डी.खैरवार ने कहा है,

कि चौथी बार भाजपा सरकार का वर्तमान में अंतिम बजट सत्र चल रहा है।जिस बजट में पूरा विश्वास था,कि सरकार अतिथि शिक्षकों के नियमित रोजगार को लेकर इस बजट सत्र में प्रस्ताव जरूर लाएगी।ऐसा तो नहीं हुआ पर अतिथि शिक्षकों को काम से ही बाहर निकालने के आदेश जरूर आ रहे हैं। बता दें कि सरकार का ध्यानाकर्षण कराने इस विधानसभा बजट सत्र प्रारंभ होने के पहले भी भोपाल के नीलम पार्क  में ध्यानाकर्षण प्रदर्शन भी किया गया था।जिसमें हजारों की संख्या बल के साथ अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचे थे,परंतु सरकार के कानों में जूं भी नहीं रेंगी।जिससे शोषित पीड़ित होकर प्रदेश भर के लाखों आक्रोशित अतिथि शिक्षक परिवार अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बेहद नाखुश चल रहे हैं।इस आक्रोश को व्यक्त करने अब प्रदेश के गांव गांव हर मोहल्ले हर घर तक अतिथि शिक्षक सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताएंगे। जिसके लिए 10 अप्रैल से मंडला जिले से विशाल जनांदोलन चलाया जाएगा।यह आंदोलन प्रदेश के सभी विधानसभाओं तक पहुंचेगा‌।इस जन आंदोलन में सभी अतिथि शिक्षकों को बराबरी से सहयोग करने की अपील भी की गईं

No comments:

Post a Comment