BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवा शक्ति का बेहतर उपयोग आवश्यक जिला स्तरीय यूथ महापंचायत संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 23, 2023

देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवा शक्ति का बेहतर उपयोग आवश्यक जिला स्तरीय यूथ महापंचायत संपन्न





मण्डला 23 मार्च 2023

                डाईट सभाकक्ष में जिला स्तरीय यूथ महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित यूथ महापंचायत कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

                जिला स्तरीय कार्यक्रम को आयोजित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवा शक्ति का बेहतर उपयोग आवश्यक है। युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की मंशा है। युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार संकल्पित है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी सरकार सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे शासन की स्वरोजगार योजनाओं से जुड़कर अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। खुद का व्यवसाय स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को शिक्षा प्रदान करने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। युवाओं को चाहिए कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में योगदान प्रदान करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि जीवन की दिशा युवावस्था में ही तय होती है। इस उम्र में जितनी मेहनत करेंगे उतना ही बेहतर भविष्य बनेगा। उन्होंने उपस्थित युवाओं का आव्हान किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करते हुए बेहतर शिक्षा हासिल कर परिवार, जिले तथा देश का नाम रौशन करें। कलेक्टर ने अपने संबोधन में युवा नीति के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया।

No comments:

Post a Comment