BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनुष्य को धर्म के रास्ते चलना चाहिए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 18, 2023

मनुष्य को धर्म के रास्ते चलना चाहिए


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला नगर के चूना भट्टा में सन्याल स्कूल के सामने राजेश यादव वा उनके परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से धर्ममय माहौल बना हुआ है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास पंडित रामगोपाल शास्त्री नीलू महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह की कथा सुना कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। महाराज जी ने कहा कि रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी का अवतार थीं। रुक्मिणी ने देव ऋषि नारद के मुख से श्री कृष्ण के रूप सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उन्होंने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया।

इसके बाद उन्होंने सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। कथा वाचक महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से पापों का नाश होता है। और कहा कि हर मनुष्य को धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

No comments:

Post a Comment