BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बबैहा पुल का मरम्मत कार्य प्रगति पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 18, 2023

बबैहा पुल का मरम्मत कार्य प्रगति पर

 




 

मण्डला 18 मार्च 2023

                एमपीआरडीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेला-मंडला मार्ग पर बने बबैहा पुल का मरम्मत कार्य प्रगति पर है जो 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर बने बबैहा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुल से आवागमन 31 मार्च तक के लिए बंद करते हुए मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में पुल के जबलपुर छोर की ओर से 6 पेडस्टल बदले जा चुके हैं, बेयरिंग का कार्य जारी है। साथ में एक्सपेंशन ज्वाईंट का कार्य भी शुरू है। इसी तरह मंडला छोर में पेडस्टल, बेयरिंग एवं एक्सपेंशन ज्वाईंट का कार्य किया जायेगा। कुल 12 पेडस्टल, बेयरिंग एवं 4 एक्सपेंशन ज्वाईंट का कार्य करना है जो प्रगति पर है। सम्पूर्ण कार्य 31 मार्च तक कर लिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment