BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुलेंगे धन प्राप्ति के नए रास्ते और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, आज जरूर अपनाएं ये उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 6, 2023

खुलेंगे धन प्राप्ति के नए रास्ते और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, आज जरूर अपनाएं ये उपाय



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ इनका पूजन किया जाता है. भगवान शिव को त्रिलोकीनाथ भी कहा जाता है और मान्यता है कि इन्हें प्रसन्न करना सबसे सरल है. जब भोलेनाथ अपने किसी भक्त की भक्ति से प्रसन्न होते हैं तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन में आ रहे संकटों से भी छुटकारा दिलाते हैं. इसके अलावा सोमवार के दिन अपनाए गए कुछ उपाय भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा ला सकते हैं. अगर आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाएं.
सोमवार के उपाययदि कोई व्यक्ति बहुत मेहनत के बाद भी धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा नहीं पा रहा तो उसे सोमवार के दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन करना चाहिए. सोमवार की रात को शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और यह उपाय नियमित तौर पर 41 दिनों तक करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं और उनकी आर्थिक समस्याओं को दूर करते हैं. साथ ही धन संचय में भी लाभ होता है.
भगवान शिव की उपासना करने से मनुष्य को सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है. यदि आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से भगवान शिव की उपासना अवश्य करें.
सोमवार के दिन यदि शिवलिंग पर शहद की धारा बना कर अर्पित की जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होकर जातक के जीवन में नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं. इस उपाय को करने को जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.
यदि किसी कार्य को करने में लंबे समय से बाधा आ रही है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन करें. ध्यान रखें कि पूजन में बेल पत्र, धतूरा, दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक आस्थाओं पर आधारित है. रेवांचल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इन्हें अपनाने से पहले से किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment