विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को भेंट की रामचरितमानस-सुंदरकांड
रेवांचल टाईम्स - विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय समेत समस्त प्रखंडों में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2080 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान टोलियों में निकले बजरंगियों द्वारा आमजनों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही अपने आसपास के ग्राम, कस्बों, मंदिरों एवं घरों में भगवा ध्वज लगाकर गर्मजोशी से नववर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख मठ-मंदिरों में विशेष पूजन के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विभाग मंत्री अजय बंदेवार ने बताया कि छिंदवाड़ा विभाग अंतर्गत छिन्दवाड़ा एवं परासिया जिले के सभी प्रखंडों में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2080 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर्व मनाया गया। नववर्ष के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए विहिप-बजरंग दल द्वारा हिन्दू धर्म के विभिन्न समुदायों, सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं व्यक्तियों के बीच पहुंचकर श्री रामचरितमानस एवं सुंदरकांड पुस्तिका का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, प्रान्त सुरक्षा प्रमुख प्रशान्त छोटू पाल, विभाग सह मंत्री ऋषिराज सिंह बैस, अजय बातरी, सतीश कुशवाहा समेत अन्य विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment